फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   List of board exam centers released

जिले में 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
List of board exam centers released
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा माध्यमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को दिए परीक्षा की तैयारी के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित करके सूची जारी कर दी है। केंद्रों की सूची जारी होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। सभी व्यवस्थापकों को केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 45 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित करके आपत्ति मांगी थी। केंद्र व्यवस्थाकों ने 17 आपत्तियां दर्ज की थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आपत्तियों का निस्तारण कर एक परीक्षा केंद्र काटकर 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित करके सूची जारी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर, बिजली समेत अन्य व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची में से जनता इंटर कॉलेज लूंब को सूची से काट दिया गया। जिले में 44 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

ये परीक्षा केंद्र किए निर्धारित
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, श्रीलाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, देव इंटर कॉलेज डौलचा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी, जन विजय इंटर कॉलेज कुर्डी नांगल, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज जहानगढ़ दौझा को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed