फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life will blossom through education, yoga and exercise

शिक्षा, योग और व्यायाम से खिल उठेगा जीवन

Sun, 22 Sep 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Life will blossom through education, yoga and exercise
खेकड़ा विद्या निकेतन गल्र्स इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स? - फोटो : BAGHPAT
खेकड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत खेकड़ा विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज खेकड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया कौशिक ने छात्राओं से योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है।
विज्ञापन

शनिवार को खेकड़ा विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज खेकड़ा में जागरूकता शिविर का उद्घाटन डॉ. सोनिया कौशिक एवं प्रधानाचार्या श्वेता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. सोनिया ने छात्राओं को स्वस्थ दिनचर्या की जानकारी दी। सुबह उठकर गुनगुना पानी पानी चाहिए। देर तक नहीं सोना चाहिए। रात के समय हल्का खाना खाएं और सुबह सही समय पर जगना चाहिए। संतुलित आहार लेना चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता घर की स्वच्छता की तरह ही जरूरी है। छात्राएं प्रोटीन और विटामिन युक्त भोजन करें, फल और सलाद का नियमित सेवन करना चाहिए। मौसमी फल खाएं। दिनचर्या में खेल, योग और व्यायाम को शामिल करें। शरीर स्वस्थ होगा तो पढ़ाई में भी मन लगेगा। छात्राओं को यह समझना चाहिए कि अगर शरीर स्वस्थ होगा और शरीर में ताकत होगी तभी वह अपनी सुरक्षा कर सकेंगी और अधिक अच्छी पढ़ाई कर सकेंगी। शिक्षक रेणू जैन, शशि शर्मा, मधु शर्मा, नीरा जैन, सुमन धामा, संगीता मित्तल, बबीता धामा, हिमाना गुप्ता, रूबी वर्मा और रेखा सिंघल मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य श्वेता शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

किसी से कम नहीं बेटियां
छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा खुशी, ज्योति, कोमल ने स्वागत गीत गाया। रमा और खुशी ने बेटियों पर गीत प्रस्तुत किया। कक्षा नौ की शाहिला ने कविता प्रस्तुत की। कक्षा 12 की छात्रा फरीन और अंजुम ने कविता सुनाई। छात्राओं ने नाटिका का भी मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट फूड से बचें और स्वस्थ रहें
डॉ. सोनिया ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह फास्ट फूड से बचें। अधिक तली भुनी चीजों का प्रयोग न करें। कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर सोनिया के पास जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed