{"_id":"5ff5f7ad8ebc3e30956712ce","slug":"life-is-disturbed-due-to-rain-no-cane-sugar-mill-baghpat-news-mrt5192264122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, नो केन हुई चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, नो केन हुई चीनी मिल
विज्ञापन
जल भराव से गुजरते वाहन चालक
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहा। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। मौसम खराब रहने से आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। मंगलवार रात का तापमान 12.4 डिग्री रिकॉडबए किया गया। सहकारी क्षेत्र की बागपत चीनी मिल नो केन हो गई।
मंगलवार रातभर बूंदाबांदी रही। रात का न्यूनतम तापमान 12.4 रिकॉर्ड किया गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज बारिश हो गई। नगर में जगह-जगह जलभराव के हालात बन गए। बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम रही। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग समेत अन्य मार्गों पर दुपहिया वाहनों की संख्या भी प्रभावित हुई। बुधवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण तौल केंद्र पर तौल नहीं हुई, जिस कारण सहकारी क्षेत्र की बागपत चीनी मिल भी गन्ना सप्लाई कम होने के कारण नो केन हो गई।
गेहूं के लिए बरसा सोना
बागपत। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि बारिश गेहूं की फसल के लिए सोना है। अच्छी पैदावार होगी, जबकि सब्जियों की फसल को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
गेहूं बुआई की तैयारी को झटका
बागपत। गेहूं की पछेती बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को जोर का झटका लगा है। खेतों में जलभराव के कारण 15 दिन बुआई पिछड़ गई है।