फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   LG House PRV Driver hanged

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 30 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
LG House PRV Driver hanged
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही ने बृहस्पतिवार देर रात्रि घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राजकिशन उर्फ कल्लू (30) पुत्र सुरेंद्रपाल निवासी लुहारी हाल गुराना रोड गली नंबर तीन में रहता था। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही था। वह फिलहाल लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) हाउस में पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) का ड्राइवर था। उसकी पत्नी सीमा और एक बेटा कस्बा बड़ौत में ही रहते हैं। बताया कि सिपाही राजकिशन प्रतिदिन अपने घर से ही ड्यूटी पर जाता था। सिपाही राजकिशन ने बीती रात घर की खिड़की में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिपाही राजकिशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि गृह क्लेश में सिपाही राजकिशन ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed