फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Let's save somebody donate blood

बचानी है किसी की जान आइए करें रक्तदान

Tue, 13 Jun 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Let's save somebody donate  blood
अमर उलाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में लगने वाले कैंप में रक्तदान को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा। लायंस क्लब के सहयोग से लगने वाले कैंप में जिला चिकित्सालय की टीम मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को यह आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में लगने वाले कैंप के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वाष्र्णेय का कहना है कि ब्लड डोनेट करने के लाभ है। रक्तदान से पहले रक्तदाता की जांच कराई जाती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसकी उम्र 18 से 68 साल के बीच हो वह रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनर का वजन 45 किलो या उससे अधिक होना चाहिए।जिसके ख़ून में हीमोग्लोबिन 12% से अधिक हो।ब्लड डोनेट करते समय कोई एंटीबायोटिक न ले रहा हो।पिछले तीन वर्षो में जॉन्डिस या कोई बड़ा ऑपरेशन न हुआ हो।


एबी पॉजेटिव, निगेटिव गुप वाले जरूर पहुंचे
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वाष्र्णेय का कहना है कि बैंक में एबी पॉजेटिव और निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है। इन ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करना चाहिए, ताकि मुश्किल हालात में जरूरतमंद को ब्लड दिया जा सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया है कि इन ग्रुप के डोनर विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड डोनेट जरूर करें।

क्यों करें रक्तदान?
- शरीर में रक्तदान की प्रक्रिया चलती रहती है, रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता।
- एक यूनिट ब्लड के पूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है।
- रेड ब्लड सेल तीन माह में मर जाते हैं, इसलिए रक्तदान जरूरी है।
- आधी लीटर खून से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
- रक्तदान से संक्रमित बीमारियों का पता भी चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed