फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard spotted in the forest of Mojizabad Nangal

मौजिजाबाद नांगल के जंगल में दिखा तेंदुआ

Wed, 11 Sep 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in the forest of Mojizabad Nangal
मौजिजाबाद नांगल के जंगल में तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
मौजिजाबाद नांगल के जंगल में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन

दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत फैली हुई। किसान ग्रुप बनाकर खेतों में जा रहे है। मंगलवार को सूचना पर वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ जंगल में पहुंचे और कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।

मंगलवार को मौजिजाबाद नांगल के जंगल में किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रेंजर बड़ौत मदनपाल, वन दरोगा दयाकृष्ण तिवारी, संजीव कुमार टीम के साथ पहुंचे, लेकिन तेंदुआ इदरीशपुर के जंगल से होता हुआ आदमपुर के जंगल में चला गया। ग्रामीण राजेंद्र, जगपाल, अंग्रेज, मनीष कुमार, सुभाष आदि ने बताया कि तेंदुआ गन्ने के खेतों के बीच से दौड़ता चला गया। जगह-जगह तेंदुए के पंजों के निशान भी दिखाई दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ही जंगल में पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है। पहले भी कई बार किसान पिंजरे की मांग कर चुके है लेकिन आज तक वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगवाया गया। रेंजर मदनपाल ने बताया कि तेंदुआ कभी जंगल में एक जगह नहीं रुकता है। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र ही पिंजरा लगवाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed