{"_id":"6505a016861dbeb29e07e644","slug":"leopard-kills-goat-in-barka-village-panic-among-villagers-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2700-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संशोधित\nबड़का गांव में तेंदुए ने भेड़ को बनाया निवाला, ग्रामीणाें में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संशोधित बड़का गांव में तेंदुए ने भेड़ को बनाया निवाला, ग्रामीणाें में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एक दिन पहले नील गाय का पीछा करते देखा गया था तेंदुआ
-ईदरीशपुर गांव के लोग रेलवे फाल्ट के नजदीक जंगल में भेड़ को आए थे चराने
फोटो संख्या 1
बड़ौत। तेंदुए ने शुक्रवार रात एक भेड़ को अपना निवाला बना लिया। गांव के लोगों को शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। एक दिन पहले जंगल में तेंदुआ नील गाय का पीछा करते हुए देखा गया था। भेड़ को निवाला बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
सुखवीर, प्रमोद, कल्लू आदि ने बताया कि ईदरीशपुर गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार शाम गांव में रेलवे फाल्ट के नजदीक भेड़ों को चारा रहे थे। इस दौरान उनका एक भेड़ अचानक गायब हो गई। उन्होंने भेड़ की तलाश की, लेकिन नहीं मिली। शनिवार सुबह बड़का गांव के किसान खेतों में पहुंचे तो खेतों में तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए। वहीं थोड़ी दूर भेड़ मृत पड़ा मिला। भेड़ की गर्दन को बुरी तरह से खाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने भेड़ को निवाला बनाया है। एक दिन पहले जंगल में तेंदुए को नील गाय का पीछा करते देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी किसान की अकेले खेतों में जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। समूह बनाकर खेतों से चारा लेने जा रहे हैं।
वर्जन-- -
तेंदुआ होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। सुनेन्द्र सिंह वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत।

वर्जन