फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard jumps on farmer

बरनावा के जंगल में दिखा तेंदुआ, टैक्टर लेकर पहुंचे किसान पर लगाई छलांग

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard jumps on farmer
दोघट (बागपत)। बरनावा के जंगल में सोमवार को खेत में कार्य कर रहे किसान को तेंदुआ दिखाई दिया। किसान को देखकर तेंदुआ ने उस पर छलांग लगा दी। हालांकि वह किसी तरह बच गया। किसान के शोर मचाने पर आए अन्य किसानों को देख तेंदुआ खाई में घुसकर भाग गया।
विज्ञापन

मांगरौली के किसानों ने बरनावा के जंगल में ठेके पर जमीन लेकर फसल की बुुआई की हुई है। मांगरौली निवासी किसान जब्बार खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। वहां उनको तेंदुआ दिखाई दिया तभी अचानक ट्रैक्टर पर तेंदुए ने छलांग लगा दी। ट्रैक्टर पर कूदते समय तेंदुए का संतुलन बिगड़ गया ओर वह जमीन पर गिर गया। मौका देख किसान ने ट्रैक्टर दौड़ाकर शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के किसान उधर दौड़ पड़े। उन्हें देख तेंदुआ खाई में घुस गया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह का कहना है की मौके पर टीम भेजी गई थी, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। खेत में जुताई के कारण पंजों के निशान भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed