फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard attacks baby Nilgai in Gangnauli forest

Baghpat News: गांगनौली के जंगल में तेंदुए ने नील गाय के बच्चे पर किया हमला

Sat, 23 Sep 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks baby Nilgai in Gangnauli forest
गांगनौली गांव में नील गाय के बच्चे पर तेंदुए के हमले के बाद जानकारी लेती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव के जंगल में तेंदुए ने नील गाय के बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नलकूप पर बैठे किसान तेंदुए को देख कमरे में घुस गए। शोर मचाने पर तेंदुआ घायल नील गाय के बच्चे को छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल नीलगाय के बच्चे को वन विभाग के कर्मचारी उपचार के लिए संतनगर पौधशाला लेकर गए है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी किसान इकबाल और सत्यप्रकाश खेत में पानी चला रहे थे। किसानों ने बताया कि उन्हें गन्ने के खेत से तेंदुए को नील गाय के बच्चे को दबोचे हुए बाहर निकला। तेंदुए ने उसका एक पैर पकड़ा हुआ था। तेंदुए को देखकर दोनों किसान नलकूप के कमरे में घुस गए। उन्होंने अंदर से शोर मचाया तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वन रक्षक संजीव, नीटू ने किसानों से जानकारी ली। वन कर्मी घायल बच्चे को संतनगर पौधशाला में ले गए। रेंजर सुनेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर गौरव राठी, संजीव राठी, विनोद राठी, विवेक राठी, शिवम राठी, सतेंद्र राठी, प्रवीन राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed