यूपी: बागपत में अधिवक्ता की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर वकीलों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलड़ा गांव निवासी जाहिद (40) पुत्र हबीबुल्ला बागपत कचहरी में अधिवक्ता थे। सोमवार शाम वह बागपत कचहरी से काम खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह पुसार-पलड़ा मार्ग पर नहर की पटरी पर पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गर्दन में तमंचे से सटाकर गोली मारी गई। एक गोली हाथ में लगी हुई मिली। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले।
वहीं तीन दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने पर नाराज अधिवक्ताओं ने आज दोपहर को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान वकीलों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए।
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वकील और ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस दौरान सीओ सिटी से भी नोंक झोंक हो गई। फिलहाल अधिवक्ता एसपी सिटी को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे हुए हैं।
गौरतलब है कि अधिवक्ता की हत्या के बाद भी परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। वहीं मृतक के भाई खालिद ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके भाई के साथ कोई लूट भी नहीं हुई। उसके शव के पास बाइक, अंगूठी, 20 हजार रूपये की नगदी सुरक्षित मिली है।
एसओ रमेश सिंह सिंधू का कहना है कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। परिजन भी किसी से रंजिश नहीं बता रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।