{"_id":"6733ad718e16a7fa4704a914","slug":"lawyers-created-ruckus-by-blocking-the-national-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-121568-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वकीलों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वकीलों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया
Wed, 13 Nov 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद में लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भी जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे और कचहरी से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वहां कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देने को लेकर वकील आपस में भिड़ गए और घंटों तक खींचतान के बाद उनमें समझौता कराया गया।
चौधरी चरण सिंह सभागार में मंगलवार को बैठक में अधिवक्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। जहां वक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद में लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नेशनल हाईवे पर जाम लगाया जाने के बाद पुलिस ने हाईवे वनवे कर दिया। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष नीरज सिंह, महामंत्री कल्याण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तोमर, कपिल कुमार, देवेंद्र आर्य, अजित सिंह, अनुज, शशीकांत मरीची, संजय पंवार, महेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
इसके अलावा रेवेन्यू बार एसोसिएशन बागपत के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष चरण सिंह, महामंत्री सुमित कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, दीपक मरिचि, लोकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
- जाम के दौरान अध्यक्ष और अधिवक्ता भिड़े, हाथापाई की व जूता निकाला
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाए जाने के बाद पुलिस ने हाईवे वनवे करा दिया। इसके बाद कुछ अधिवक्ताओं ने हाईवे पर दूसरी तरफ भी जाम लगा दिया। हाईवे पर दूसरी तरफ जाम लगाने को लेकर जिला बार अध्यक्ष और एक अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। जिनके बीच हाथापाई होने लगी तो वहां जूता तक निकाल लिया गया। तभी अन्य अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद जिला बार हाल में जिला बार अध्यक्ष और अन्य अधिवक्ता के बीच समझौता करा दिया गया।
- बड़ौत में अधिवक्ताओं ने हाईवे पर दिया धरना
बड़ौत। गाजियाबाद में लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सांकेतिक धरना दिया। बड़ौत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर, पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, महामंत्री अमरपाल सिंह, अक्षय, विनय राणा, मोहित चौहान, रोहित तोमर, हरीश दांगी, राहुल पंडित, पुष्पेन्द्र, वेदपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।