{"_id":"1ad62bac2e6d4da51b7ff8e4ecd02124","slug":"lathi-charge-on-crowd-during-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू भीड़ पर लाठियां फटकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू भीड़ पर लाठियां फटकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की मतगणना के दौरान जिले में रविवार को कई मतगणना स्थलों पर जमकर बवाल हुआ। सुरक्षा बलों को बागपत, पिलाना, छपरौली, बिनौली में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशी समर्थक जमकर हंगामा करते रहे। कई बार पुलिस ने लाठियां फटकाकर उन्हें वहां से खदेड़ा।
जनपद के छह मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। हालांकि उससे पहले ही हजारों की संख्या में समर्थक मतगणना स्थलों के पास पहुंच गए। समर्थकों ने बागपत ब्लाक के मतगणना केंद्र एसपीआरसी डिग्री कालेज के गेट पर कब्जा कर लिया। लोगों की भीड़ को देखते हुए दरवाजे बंद कर दिया गया।
कई प्रत्याशियों के एजेंट भी मतगणना स्थल पर नहीं जा पाए। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकाकर किसी तरह भीड़ पर काबू पाया। गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों ने मतगणना स्थल के पास और आईडी देखकर ही कर्मचारियों और प्रत्याशी एजेंटों को एंट्री दी। पूरी दिन यहीं स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी रवि शंकर छवि मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिस वालों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि मतगणना सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पिलाना में भी सुबह मतगणना केंद्र पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। केंद्र पर एजेंटों ने मतगणना शुरू होने के बावजूद न घुसने देने का आरोप लगाया।