{"_id":"627bfc9114b4e7453e45e4e3","slug":"lakhs-of-beneficiaries-will-have-to-wait-for-food-grains-baghpat-news-mrt588112362","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दुकानों पर होगा खाद्यान आवंटित, लाखों लाभार्थियों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दुकानों पर होगा खाद्यान आवंटित, लाखों लाभार्थियों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्डों में पंजीकृत हैं 9.20 लाख लाभार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में संचालित सस्ते गल्ले की 30 दुकानों पर बृहस्पतिवार से निशुल्क खाद्यान्न आवंटित किया जाएगा, जबकि रिफाइंड की आपूर्ति न होने से लाभार्थियों को इंतजार करना पड़ेगा। मई के अंत में खाद्यान वितरण की संभावना जताई जा रही है।
जिले में केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्ड व अंत्योदय राशन कार्ड से 92 हजार 0941 लाभार्थी पंजीकृत हैं। जिन्हें खाद्यान वितरण के लिए जिला आपूर्ति विभाग की तरफ से 403 सस्ते गल्ले की दुकानें संचालित हैं। जहां शासन के आदेश पर हर माह निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है, लेकिन गत माह में रिफाइंड, चना व नमक की आपूर्ति में देरी के चलते खाद्यान्न वितरण प्रभावित हो रहा है। इसके चलते बुधवार को आपूर्ति विभाग की तरफ से 30 सस्ते गल्ले की दुकानों पर पंजीकृत लाभार्थियों में वितरण के लिए उक्त खाद्यान्न पहुंचाया गया, जबकि 373 सस्ते गल्ले की दुकानों पर पंजीकृत लाखों लाभार्थियों खाद्यान्न के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि रिफाइंड, चना व नमक की आपूर्ति देरी से होने के कारण कम दुकानों पर खाद्यान्न आवंटित होगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।