फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   lady death in Nirpuda due to swine flu

निरपुड़ा में महिला की स्वाइन फ्लू से मौत

Mon, 14 Aug 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट-दाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट-दाहा Updated Mon, 14 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। गांव में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से हस्तक्षेप कर गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मृतक महिला रविता (30) पत्नी अश्वनी निरपुड़ा गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले उसे बुखार आया था। उसका बड़ौत में निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसे आराम नहीं लगा। परिजन उसे लेकर दिल्ली के निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि की।
विज्ञापन


कई दिन इलाज चला, लेकिन शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। गांव में स्वाइन फ्लू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने कहा स्वास्थ्य विभाग बागपत कुंभ कर्णी नींद सोया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने के बाद विभाग के अफसरों की आंख खुलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने आज तक क्षेत्र में एक भी स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच नहीं की है। उन्होंने सीएमओ से हस्तक्षेप कर गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की। महिला की मौत पर पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णपाल राणा, इकबाल सिंह, बिट्टू मैनेजर, राजेंद्र राणा, मास्टर राम कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया। उधर, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा मामला जानकारी में नहीं है। जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed