फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   lady death due to the collision of a truck on Gauripur's turn, jam

गौरीपुर मोड़ पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, जाम

Thu, 29 Jun 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
lady death due to the collision of a truck on Gauripur's turn, jam
महिला की मौत के बाद विलाप करता परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक और हेल्पर को एक कमरे में बंद कर जमकर धुनाई की और मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जाम लगा रहे लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम रहा। पुलिस ने आरोपी चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


 गौरीपुर जवाहर नगर निवासी धर्मदास की पत्नी बबली बुधवार को शाम करीब पांच बजे गोबर गांव के बाहर कूड़ी पर डालने जा रही थी। गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर पहुंची तो बागपत की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद आरोपी चालक और हेल्पर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनको पकड़ लिया। लोगों के अनुसार दोनों नशे में थे, लोगों ने आरोपी चालक और हेल्पर को एक दुकान में बंद कर जमकर पीटा। लोगों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों का कहना है कि आए दिन यहां पर हादसे होते हैं। उन्होंने मृतका के परिवार को मुआवजे और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही एसडीएम विवेक कुमार मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को महिला के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब नौ बजे जाम खुला। हाईवे पर जाम लगने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहनों की लाइन बागपत तक पहुंच गई थी। पुलिस कर्मियों ने जाम सामान्य होने के बाद राहत की सांस ली।  


शादी की तैयारी थी, गम में डूबा परिवार 
बागपत। बबली की भतीजे की जल्द ही शादी होने वाली है। परिवार के लोग इसकी तैयारी में लगे थे। घटना होने से परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed