{"_id":"613f9a058ebc3e07583cb077","slug":"laddus-offered-to-lord-ganesha-baghpat-news-mrt5560863186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान गणेश को लगाया लड्डूओं का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान गणेश को लगाया लड्डूओं का भोग
विज्ञापन
बागपत के बड़ा बाजार में गणेश पूजन में भाग लेते भक्त
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर व घरों में भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गणेश महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को लड्डूओं का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। दोपहर में मंदिरों में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। शाम को नगर के मंदिरों व घरों में मंगल आरती हुई।
देशराज मोहल्ले के कोपेश्वर मंदिर में सोमवार को गणेश महोत्सव के चौथे दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में मंदिर में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। मंदिर के पुजारी पंडित शुशांत शास्त्री ने बताया कि सुबह सवेरे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया। चौधरी प्रेमपाल सिंह, वीर सिंह ठेकेदार, तेजपाल, श्रीनिवास चौहान, दिनेश चौहान, भान सिंह, धारा सिंह चौहान, प्रकाश सिंह, राकेश चौहान और बॉबी चौहान मौजूद रहे। उधर, नगर के सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर में सुबह को मंदिर में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर में भजन-कीर्तन और शाम को आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के भजन बिहार में भी सोमवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मनोज फौजी, भवी, मोनू, अमित मौजूद रहे।