फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kushagra became the head boy and Devanshi became the head girl

कुशाग्र हेड ब्वाय व देवांशी हेड गर्ल बनीं

Thu, 30 Dec 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kushagra became the head boy and Devanshi became the head girl
बड़ौत के जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र- छात्राएं। - फोटो : BARAUT
जेपी पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का चयन
विज्ञापन

बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को स्टूडेंट काउंसिल का चयन किया गया। वहीं, चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राष्ट्र सम्मान के लिए वंदेमातरम और हम होंगे कामयाब जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। मार्चपास्ट के प्रदर्शन के आधार पर कुशाग्र मलिक हेड ब्वॉय, देवांशी अहलावत हेड गर्ल, चिंकू डिप्टी हेड ब्वॉय, श्रेया चौधरी को डिप्टी हेड गर्ल, अनमोल व श्रेया खोखर को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया। राधिका को सांस्कृतिक कार्यक्रम की सीनियर कैप्टन, जिया तोमर को जूनियर सांस्कृतिक कैप्टन, तनु खोखर को सीनियर लैंग्वेज कैप्टन, वैष्णवी राणा को जूनियर, प्रतिज्ञा को डिसिप्लिन कैप्टन, दीक्षांत बालिया को जूनियर चुना गया। इस दौरान कैप्टन में देवांश गौर व अक्षरा शर्मा को चिनाब हाउस का कैप्टन, वंशिका कुशवाहा, तनिष्क गोयल को गंगेज हाउस का कैप्टन, आर्यन राठी, वंश तोमर को झेलम हाउस का कैप्टन, एलिज दलाल व प्रशांत को सतलुज हाउस का कैप्टन चुना गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के पीटीआई विनय सहरावत व अनुज उज्ज्वल ने किया। इस दौरान गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed