फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kuldeep breaks Pak wrestler's record in pushup

पुशअप में कुलदीप ने पाक के पहलवान का रिकार्ड तोड़ा

Fri, 20 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep breaks Pak wrestler's record in pushup
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव के कुलदीप सैनी ने लखनऊ में संपन्न हुई चैंपियनशिप में 3056 पुशअप लगाकर पाकिस्तान के पहलवान का रिकार्ड तोड़ा है। ग्रामीणों ने उसकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

15 से 16 दिसंबर तक लखनऊ में दिव्य योग समागम की ओर से दो दिवसीय पुशअप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें देश-दुनिया के पहलवानों ने प्रतिभाग किया था। इसमें कोताना गांव के पहलवान कुलदीप सैनी पुत्र अशोक सैनी ने प्रतिभाग करते हुए एक घंटे में 3056 पुशअप लगाकर पाकिस्तान के पहलवान शहजाद हुसैन के 1940 पुशअप का रिकार्ड तोड़ा। इस उपलब्धि पर कुलदीप को उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद जगदंबिका पाल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उसके दोस्त कोताना गांव निवासी अमित सैनी ने बताया कि इससे पहले भी कुलदीप ने कई रिकार्ड अपने नाम किए। इसमें 10 घंटे में 25 हजार, जबकि 5 घंटे में 11 हजार पुशअप लगाकर रिकार्ड स्थापित कर रखा है। खुशी जताने वालों में माता संतोष, पिता अशोक, ताऊ राम सिंह, चाचा राज सिंह, रामपाल सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed