फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Krishnapal manager, Baburam elected unopposed to the post of president

कृष्णपाल धामा प्रबंधक, बाबूराम अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Krishnapal manager, Baburam elected unopposed to the post of president
बिनौली। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली की प्रबंध समिति के पंचवर्षीय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नामांकन परिक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई। किसी ओर के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने से अध्यक्ष पद पर बाबूराम और प्रबंधक पद पर कृष्णपाल धामा सहित पूरे पैनल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बसोद अंतरिक्ष कुमार, चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नेताजी सुभाष चंद इंटर कॉलेज बुढ़सैनी राजसिंह यादव की देखरेख व कड़ी पुलिस व्यवस्था की बीच सुबह 10 नामांकन का कार्य शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी राज सिंह यादव ने बताया कि कृष्णपाल धामा पैनल ने पांच पदाधिकारी व सात सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा किए, इनके अलावा अन्य किसी ने कोई नामांकन दाखिल नही किया।
विज्ञापन

23 जून को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी, तीन जुलाई को मतदान, मतगणना व परिणाम की घोषणा का दिन था, लेकिन अन्य किसी के नामांकन न करने से आगे कोई परिक्रिया नहीं बचती, जिससे अध्यक्ष पद पर बाबूराम, प्रबंधक पद पर कृष्णपाल धामा सहित पूरे पैनल को निर्विरोध निर्वाचित किया जाता है। निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल धामा पैनल के निर्विरोध निर्वाचित होने पर मास्टर प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा, प्रधान वेदपाल धामा, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, प्रबंधक राहुल तोमर, रामपाल ठेकेदार, राजीव गोस्वामी, राजीव धामा, संजय छिल्लर, राजीव प्रधान, बिल्लू प्रधान आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
बिनौली। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली की निर्विरोध निर्वाचित हुई प्रबंध समिति में अध्यक्ष बाबूराम, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सोती, प्रबंधक कृष्णपाल धामा, उप प्रबंधक अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष सोनू धामा, ओमपाल सिंह, बिजेंद्र धामा, राजीव धामा, राहुल देव, जजवेंद्र तोमर, संजय, नितिन कुमार को सदस्य निर्वाचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed