{"_id":"62b4a5fcb2f9b875806667c7","slug":"krishna-and-visakha-s-name-was-the-first-day-baraut-news-mrt5941221179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती का धूमधाम से शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती का धूमधाम से शुभारंभ
विज्ञापन
जनता वेदिक कॉलेज के स्टेडियम में सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती में जोर आजमाइश करते पह?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के इंदौर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप के पहले दिन खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा और 57 किलोग्राम भार वर्ग में विशाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर, कृष्णपाल खलीफा, बागपत ग्रेपलिंग कुश्ती समिति के सचिव विकास कुमार ने किया। चैंपियनशिप के पहले दिन जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बस्ती, लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, शामली, बरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, बागपत, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, एटा आदि जगहों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 52 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा बागपत ने प्रथम, हिमांशी बागपत ने द्वितीय, खुशी मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में विशाखा बागपत ने प्रथम, रेनू गौतमबुद्धनगर ने द्वितीय, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रिया बागपत ने प्रथम, मानसी शामली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सब जूनियर बालक वर्ग के 34 किलोग्राम भार वर्ग में महेश जौनपुर ने प्रथम, प्रत्यक्ष बागपत ने द्वितीय, 24 किलो भार वर्ग में चमत्कार बागपत ने प्रथम, राहुल बरेली ने द्वितीय, 30 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक बागपत ने प्रथम, रमन ने द्वितीय, 40 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष कुमार बागपत ने प्रथम, मयंक बरेली ने द्वितीय, साद बुलंदशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान- फोटो : BARAUT