फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Krishna and Visakha's name was the first day

दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती का धूमधाम से शुभारंभ

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Krishna and Visakha's name was the first day
जनता वेदिक कॉलेज के स्टेडियम में सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती में जोर आजमाइश करते पह? - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के इंदौर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप के पहले दिन खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा और 57 किलोग्राम भार वर्ग में विशाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर, कृष्णपाल खलीफा, बागपत ग्रेपलिंग कुश्ती समिति के सचिव विकास कुमार ने किया। चैंपियनशिप के पहले दिन जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बस्ती, लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, शामली, बरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, बागपत, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, एटा आदि जगहों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 52 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णा बागपत ने प्रथम, हिमांशी बागपत ने द्वितीय, खुशी मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में विशाखा बागपत ने प्रथम, रेनू गौतमबुद्धनगर ने द्वितीय, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रिया बागपत ने प्रथम, मानसी शामली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग के 34 किलोग्राम भार वर्ग में महेश जौनपुर ने प्रथम, प्रत्यक्ष बागपत ने द्वितीय, 24 किलो भार वर्ग में चमत्कार बागपत ने प्रथम, राहुल बरेली ने द्वितीय, 30 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक बागपत ने प्रथम, रमन ने द्वितीय, 40 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष कुमार बागपत ने प्रथम, मयंक बरेली ने द्वितीय, साद बुलंदशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान

सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed