फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Komal raised the value of Baghpat in Patiala

कोमल ने पटियाला में बढ़ाया बागपत का मान

Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Komal raised the value of Baghpat in Patiala
अखिल भारतीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड के साथ तीन पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पटियाला के नेताजी सुभाष क्रीड़ा संस्थान में संपन्न हुई अखिल भारतीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की खिलाड़ी कोमल खान ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ तीन पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को कॉलेज में उसका स्वागत किया गया।

समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य व प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से किया। डीसी मौर्य ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक हुई अखिल भारतीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कोमल खान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल रिकॉर्ड के साथ तीन पदक जीते। कोमल ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया। स्नैच का रिकॉर्ड तोड़ा। 88 किलोग्राम स्नैच तथा 101 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क तथा कुल 189 किलोग्राम भार उठाकर जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भी रजत पदक प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में डॉक्टर केजी पांडे, डॉक्टर के सिंह, डॉक्टर गोविंद बाबू, डॉ दीपक जैन, डॉक्टर संदीप के अलावा छात्रों में फराह, संदीप, भावना, हिमांशी तथा संजीव पहलवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed