फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kolhu band sanchalkon ko ghata

प्रदूषण के फेर में कोल्हू बंद, संचालकों को लाखों का घाटा

Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
kolhu band sanchalkon ko ghata
कोल्हू बंद, संचालकों को कई लाख का घाटा
विज्ञापन

बागपत। वायु प्रदूषण बढ़ जाने के कारण जिले में संचालित कोल्हू बंद करा दिए। इससे कोल्हू संचालकों को कई लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। कोल्हू बंद होने के कारण कोल्हू पर गन्ने की खरीद बंद हो गई है, ऐसे में किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वायु प्रदूषण ने लोगों को बीमार तो बनाया है, अब बेरोजगार भी बढ़ा दी है। प्रदूषण के चलते प्रशासन का चाबुक जिले के कोल्हू संचालकों पर भी चला है। अधिकांश कोल्हू बंद पड़े हैं। इससे उनके सामने बेरोजगारी का संकट गहरा गया है। नया गांव के पास कोल्हू संचालक चश्मवीर निवासी छपरौली ने बताया कि हर वर्ष कोल्हू आमदनी का साधन है। पिछले दो नवंबर से यह बंद है। तब से अब तक करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां पर केवल गन्ने की सुखी खोई ही जलाकर गुड़, शक्कर बनाते हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत ने कोल्हू को बंद करवा दिया है। परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। करीब 10 मजदूर कार्य करते हैं, जिन्हें घर भेजना पड़ गया है। यह दस लोगों के सामने भी बेरोजगारी का संकट गहरा गया है। उनका दावा है कि गन्ने की खोई से प्रदूषण नहीं फैलता है। अगर कोई रबड़, चमड़ा, कपड़े जलाते हैं तो इससे प्रदूषण फैलता है जो लोगों को बीमार करता है।
विज्ञापन

कोल्हू संचालक सुभाष ने बताया कि प्रशासन ने बेरोजगार तो बनाया दिया है, अब रोजगार की भी व्यवस्था करा दें। शुगर मिल से ज्यादा प्रदूषण तो कोई नहीं फैलता है, उसकी चमनी से काला धुआं निकल रहा है। यह भी बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोल्हू पड़े है सूने, गन्ने लगे है सूखने
बागपत। जब से जिले की आबो हवा बिगड़ी तभी से कोल्हू पर आफत खड़ी हो गई है। अधिकांश कोल्हू अब बंद पड़े है। जो गन्ना खरीदा था वह भी सूखने लगा है। किसानों को भी गन्ने की पेशगी दी गई। न जाने कब जिले की हवा सुधरेंगी और कब कोल्हू में शुगर और शक्कर की सुगंध आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed