फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kisanon ko nahin mil rahi parchiyan

दौराला मिल से किसानों को नहीं मिल रही पर्चियां

Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
kisanon ko nahin mil rahi parchiyan
दौराला मिल से किसानों को नहीं मिल रही पर्चियां
विज्ञापन

दाहा। नंगला कनवाड़ा गांव में किसानों की बैठक हुई। ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने बताया कि दौराला मिल से किसानों को अभी तक गन्ना पर्ची नहीं मिली है, जिस वजह से चिंता बढ़ रही है। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ, लेकिन पर्चियां नहीं मिल रही है। गेहूं की बुआई भी पिछड़ती जा रही है। निरंतर मिल के अधिकारियों से मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। सभी मिलों से किसानों को समय पर इंडेंट जारी किया गया है। दौराला मिल निरंतर पिछड़ती जा रही है। जल्द अधिकारी नहीं चेते तो किसानों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने कहा कि इस संबंध में वह डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। दौराला मिल प्रबंधक की इस लापरवाही से अवगत कराया जाएगा। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता यशवीर सिंह ने की और संचालन टीकाराम ने किया। नरेंद्र, सतीश, कर्मवीर, धनवीर, रामपाल, मुनेंद्र, साबिर, बाबू, बिजेंद्र, नरेशपाल, लखपाल, गुलबहार, सहंसरपाल, ब्रजबीर, रणबीर, अर्जुन, धर्मदास, प्रेम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed