{"_id":"5daa0fea8ebc3e0179420458","slug":"kisanon-ko-bhugtan-nahin-to-hoga-aandolan-baghpat-news-mrt4492853178","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को भुगतान नहीं तो कैसे मनाएंगे दिवाली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को भुगतान नहीं तो कैसे मनाएंगे दिवाली’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किसानों को भुगतान नहीं तो कैसे मनाएंगे दिवाली’
बागपत। रालोद के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिलों से किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अगर किसानों को बकाया भुगतान ही नहीं मिलेगा तो वह त्योहार कैसे मनाएंगे। कलक्ट्रेट प्रभारी को मांगपत्र सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि किसान गन्ने को आधे दामों में क्रेशरों पर डाल रहा है। गन्ना भुगतान न होने के कारण बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे है। मुख्यमंत्री की घोषणा भी पूरी नहीं हो रही है। उनकी मांग बागपत, रमाला और मलकपुर मिल पर गन्ने के दाम बकाया है। भैसाना, मोदीनगर, किनौनी, खतौली सहित दर्जनों शुगर मिलों पर आसपास के जिलों की मिलों पर गन्ना जाता है। उन सभी चीनी मिलों पर भी यहां के गन्ना किसानों का भुगतान शेष है। सभी का भुगतान कराया जाए।
बागपत शुगर मिल की पेराई क्षमता वृद्धि, चालू सीजन का गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, चालू सीजन में गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराने, नियम के अनुसार पिछला भुगतान ब्याज सहित दिलाने और नहरों की सफाई एवं नियमित पानी की व्यवस्था कराने सहित अन्य मांगें की गईं। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो रालोद आंदोलन करने को मजबूर होगा। कलक्टे्रट प्रभारी रामनयन सिंह को मांगों को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतीश चौधरी, रामकुमार चेयरमैन, धीरज उज्जवल, ओमवीर तोमर, राममेहर, सुबोध राणा, ओमबीर ढाका, जमीरूद्दीन अब्बासी, नौशाद, ईश्वर सिंह, चौधरी करण सिंह, कृष्णपाल मौजूद रहे।