फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kisan Yatra taken out from Singhwali Ahir to Luhara

सिंघावली अहीर से लुहारा तक निकाली गई किसान यात्रा

Sat, 12 Dec 2020 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kisan Yatra taken out from Singhwali Ahir to Luhara
अमीनगर सराय के सिंघावली अहीर में किसान यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
कृषि कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी किसान यात्रा निकाली। यात्रा सिंघावली अहीर गांव से शुरू होकर लुहारा गांव में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान थाना सिंघावली अहीर पुलिस तैनात रही। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

शनिवार सुबह सपा कार्यकर्ता सिंघावली अहीर गांव में एकत्र हुुए। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान की अध्यक्षता में राहुल यादव के आवास पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की दबाने का कार्य कर रही है। सपा कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े होकर आंदोलन में शामिल हों। बैठक के बाद गांव में किसान यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लुहारा गांव में पहुंचे, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पुलिस तैनात रही। यात्रा में महिला विंग जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, मिंटू शर्मा, नितिन यादव, राहुल, अमित यादव, प्रमोद यादव, नगेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, सुनील नैन, राजकुमार जाटव, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed