फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kirthal's daughter-in-law raised the name of the district

गाजियाबाद में दहशत मचाने वाला बदमाश दबोचा

Sat, 21 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kirthal's daughter-in-law raised the name of the district
बागपत। बड़ौत पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी। आरोपी ने साथियों के साथ गाजियाबाद पुलिस पर फायरिंग क - फोटो : BARAUT
शुक्रवार की रात अमीनगर सराय रोड पर बड़ौत कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू कार और तमंचा बरामद, सेंट्रो कार सवार दो बदमाश भागने में कामयाब
गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका इलाके मेें दो दिन पहले पुलिस पर की थी फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका इलाके में दो दिन पूर्व पुलिस व एक दंपती पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को बड़ौत पुलिस ने शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में धर दबोचा। सेंट्रो कार सवार दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक से बीएमडब्ल्यू कार और एक तमंचा बरामद किया है।
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका इलाके मेें पुलिस व दपंती पर फायरिंग करने वाले आरोपी अमीनगर सराय रोड पर खड़े है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को घेर लिया। बीएमडब्ल्यू और सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बीएमडब्ल्यू कार सवार बदमाश को पकड़ लिया। सेंट्रो कार सवार दो युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अमित पुत्र बलवान सिंह दहिया निवासी रोहट गांव, सोनीपत सिटी थाना, हरियाणा का रहने वाला है। फरार होने वाला उसका साथी आशु पंडित निवासी गाजियाबाद है। तीसरे को आशु पंडित ही जानता है। इन तीनों ने ही बीएमडब्ल्यू कार में 18 नवंबर को गाजियाबाद शहर के कविनगर में चार स्थानों पर फायरिंग की थी। कार में साइड लगने पर बाइक सवार दपंती पर भी फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद की टीम करती रही इंतजार, बड़ौत पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
बड़ौत। आरोपियों की धरपकड़ के लिए गाजियाबाद की दस टीम लगी हुई थी। गाजियाबाद पुलिस को आरोपियों के बागपत में होने की लोकेशन मिली तो शुक्रवार सुबह से ही गाजियाबाद पुलिस ने बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में डेरा डाल लिया था। इसके बाद बड़ौत कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। शाम छह बजे सुराग न मिलने पर गाजियाबाद की टीम लौट गई। रात में मुखबिर की सूचना मिलते ही बड़ौत पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया।

बिजवाड़ा में जा रहे थे आरोपी
बड़ौत। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अमित की बिनौली थाना क्षेत्र में ससुराल है और ये वहीं पर शरण लेने जा रहे थे। अमित के खिलाफ लाकडाउन के दौरान हापुड़ जनपद में शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज है जबकि आशु पंडित शातिर अपराधी है और उस पर गैंगस्टर और हत्या जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
ये है पकड़ने वाली टीम
बड़ौत। इंस्पेक्टर अजय शर्मा, नेपाल कसाना चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल देवेश कसाना, वरूण वीर सिंह, अंकुश रूहेला, अजित चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed