फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kilns started, the price of bricks will come down soon

Baghpat News: भट्ठे शुरू, ईंटों के दाम में जल्द कमी आएगी

Thu, 02 Mar 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 02 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kilns started, the price of bricks will come down soon
बागपत। ईंट भट्ठों की चिमनी से पांच महीने बाद धुआं निकलना शुरू हो गया। जिससे ईंटों की किल्लत दूर होगी और उनके दाम में जल्द कमी आएगी। क्योंकि जिले में अधिकतर भट्ठों पर ईंट खत्म होने के कारण दाम में करीब एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी चल रही थी।
विज्ञापन

बागपत में करीब 450 ईंट भट्ठे हैं। इनको एनसीआर में होने के कारण एनजीटी के आदेश के अनुसार अक्तूबर में बंद करा दिया था। जहां फरवरी तक के लिए ईंटों का स्टॉक होता था, लेकिन इस बार भट्ठों को फरवरी में नहीं चलवाया गया। उन पर ईंट का स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन

जिससे भवन निर्माण कार्य प्रभावित होने लगे और ईंटों के दाम में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। जहां पहले पांच हजार रुपये में एक हजार ईंट मिल रही थी, वह बढ़कर छह हजार तक पहुंच गए। बुधवार से भट्ठों की शुरूआत हो गई। अगले 15 दिन में ईंट का काफी स्टॉक उनपर हो जाएगा। उसके बाद ईंट के दाम में 500-1000 रुपये तक की कमी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली और नोएडा में होती है लाखों ईंट सप्लाई
बागपत के भट्ठों से करीब एक हजार ट्रक से रोजाना दिल्ली और नोएडा में ईंट सप्लाई होती है। एक ट्रक में करीब छह हजार ईंट जाती हैं और इस तरह से 60 लाख ईंटें रोजाना दिल्ली में सप्लाई होती हैं। ईंटों का स्टॉक खत्म होने से पिछले एक महीने से यह सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी।
कोट...
भट्ठों को बुधवार से शुरू कर दिया है। जिससे ईंटों की किल्लत दूर हो जाएगी और भवन निर्माण में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। - राजेंद्र सिंह, ईंट निर्माता समिति
--
- हर बार भट्ठे फरवरी में शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार कुछ देरी से शुरू हुए हैं। अब जल्द ही ईंटों का स्टॉक लग जाएगा और उसके बाद दाम भी एक हजार रुपये तक कम हो जाएंगे। जिससे भवन निर्माण करने वालों को राहत मिलेगी। - नीरज नैन, महामंत्री


- जिले के सभी भट्ठे शुरू हो गए हैं और अब ईंटों की कमी नहीं रहेगी। ईंटों की दिल्ली और अन्य जगह सप्लाई भी बाधित हो रही थी। वह भी अब शुरू हो जाएगी। - विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed