फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kidney and liver test stalled due to machine failure in hospital

Baghpat News: अस्पताल में मशीन खराब होने से किडनी और लीवर की जांच ठप

Wed, 30 Aug 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kidney and liver test stalled due to machine failure in hospital
बागपत। जिला अस्पताल में खून की जांच करने वाली बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हो गई है। जिससे अस्पताल में किडनी और लीवर की जांच बंद हो गई है। जिससे जांच कराने के लिए आए मरीजों को लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन को अवगत करा दिया है, वहां से उपकरण मिलने के बाद ही मशीन ठीक होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक मरीज खून की जांच कराने के लिए पहुंंच रहे हैं। जबकि मशीन की क्षमता केवल 50 तक है। नमूने अधिक आने के कारण मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन खराब होने से अस्पताल में लीवर, किडनी की जांच बंद हो गई है। जिससे वहां काफी दूर-दूर से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। उनको बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन ठीक कराने के लिए शासन से उपकरण मंगवाया गया है। वहां से उपकरण आने के बाद ही मशीन ठीक हो सकेगी और वहां जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। इसलिए अब बाहर जांच करानी पड़ेगी। अस्पताल में जांच की सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। - हसीना, निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

खून की जांच कराने के लिए आया था, लेकिन यहां मशीन खराब बताई गई। अस्पताल में पहले भी कई बार मशीन खराब मिली है। इतनी दूर से आने के बाद फिर वापस जाना पड़ रहा है। मोहन, बड़ौत

मशीन खराब हो गई है, जिसका उपकरण लखनऊ से इंजीनियर अपने साथ लेकर आएंगे। उम्मीद है कि मशीन ठीक कराकर बुधवार से जांच शुरू करा दी जाएगी। जांच प्रभावित न हो इसके लिए शासन से एक ओर मशीन की भी मांग की गई है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed