{"_id":"616b11cdbecf7c75ec5b68b2","slug":"kidnapping-of-a-young-man-by-entering-the-house-in-broad-daylight-baghpat-news-mrt5609418199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला पर हमला कर घायल कर दिया जबकि उसे नाती का अपहरण कर ले गए। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि एक युवती के लापता होने में युवक शामिल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
जयकांत शर्मा पुत्र दिनेश बचपन से ही मवीकलां गांव में अपने नाना कालूराम के यहां रहता है। शनिवार की दोपहर वह अपनी नानी के सरोज के साथ घर पर खाना खा रहा था। तभी कार में सवार होकर चार हथियार बंद बदमाश घर में घुस गए और तमंचे के बल पर उसका अपहरण करने की कोशिश करने लगे। नानी सरोज के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया और जयकांत का अपहरण कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना बालैनी थाने में दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसओ रामनिवास का कहना है कि अभी तक कि जांच में सामने आया है कि एक युवती चौहलदा गांव से लापता है। एक युवती के लापता होने में इस युवक के शामिल होने की जानकारी मिली है। युवती के भाई ही युवक को उठा कर ले गए है। मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।