फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kidnapped and raped a girl student going home from school

Baghpat News: स्कूल से घर जा रही छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया

Sat, 11 May 2024 01:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 May 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and raped a girl student going home from school
बड़ौत। नगर की एक काॅलोनी की रहने वाली छात्रा का स्कूल से घर जाते समय अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर की एक काॅलोनी की रहने वाली एक किशाेरी नगर में एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को स्कूल से घर जा रही थी, जैसे ही वह गांधी रोड मीरापुर रजबाहे के पुल के नजदीक पहुंची तो एक युवक बाइक पर जबरन छात्रा का अपहरण कर ले गया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस शिकायत करने पर छात्रा व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। किसी तरह छात्रा वहां से घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर व छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed