{"_id":"5ff5f9168ebc3e2e2616e725","slug":"khekra-tehsil-class-iv-employee-murdered-in-tranika-city-kahkra-news-mrt519165610","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ट्रानिका सिटी में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ट्रानिका सिटी में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को थाना ट्रानिका सिटी क्षेत्र में पड़ा मिला शव, मूल रूप से बाबरपुर शाहदरा का रहने वाला था मृतक
मंगलवार को खेकड़ा से डाक लेकर बागपत कलक्ट्रेट गया था, इसके बाद से ही लापता था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गाजियाबाद के थाना ट्रानिका सिटी क्षेत्र में गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से दिल्ली के शाहदरा बाबरपुर निवासी कर्मचारी मंगलवार को डाक लेकर बागपत तहसील गया था। उसके बाद से ही लापता था। ट्रानिका सिटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, घटना का पता लगने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
बाबरपुर शाहदरा दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार खेकड़ा तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि प्रमोद कुमार मंगलवार को खेकड़ा तहसील से डाक लेकर बागपत कलक्ट्रेट गया था। वह बाबरपुर शाहदरा से रोजाना आना जाना करता था। शाम करीब पांच बजे वह बागपत कलक्ट्रेट से घर जाने के लिए निकला था। मगर, देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इससे उसके परिजन चिंतित हो गए और तलाश में निकल पडे़। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे प्रमोद का शव गाजियाबाद जनपद के ट्रानिका सिटी में पड़ा मिला। उसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। ट्रानिका सिटी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भिजवाया और परिजनों को जानकारी दी। शाम को प्रमोद के बडे़ भाई सुधीर ने गाजियाबाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर उसकी शनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। प्रमोद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ट्रानिका सिटी थाना प्रभारी उमेश पंवार ने बताया कि संभवतया प्रमोद की बागपत कलक्ट्रेट से लौटते समय ही रात्रि में धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या की गई है। शनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच करने में जुटी है।