{"_id":"65cd40d1533c8c8e2c084c24","slug":"khap-chaudhary-shouted-government-should-accept-the-demands-of-farmers-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109925-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खाप चौधरियों ने भरी हुंकार, किसानों की मांग माने सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खाप चौधरियों ने भरी हुंकार, किसानों की मांग माने सरकार
विज्ञापन
बड़ौत। फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन को खाप चौधरियों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। खाप चौधरियों का कहना है कि सरकार किसानों की मांग मान ले, नहीं तो पश्चिम उप्र में आंदोलन शुरू करके बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। किसानों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये बोले खाप चौधरी
किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। लेकिन किसानों पर लाठीचार्ज की जा रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान महंगाई समेत बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा हैै। सरकार को किसानों की हालत पर ध्यान देने की जरूरत है। - सुरेंद्र सिंह, देशखाप चौधरी
सरकार जितना धन किसान आंदोलन को दबाने में खर्च कर रही है, उतने धन से किसानों के कर्ज माफ किए जा सकते हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांग मानने की बजाए उन पर लाठीचार्ज कर रही है। सरकार किसानों के प्रति अपना रवैया बदल ले, अन्यथा यहां का किसान व खाप चौधरी आंदोलन में शामिल होंगे। - सुभाष चौधरी, चौबीस खाप चौधरी।
विज्ञापन
हम किसानों के साथ हैं, किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान देश के करोड़ों लोगों का पेट भरने का काम करता है, फिर भी किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। - धर्मवीर सिंह पंवार, पंवार खाप चौधरी
सरकार किसानों की मांग मान ले, अन्यथा पश्चिमी उप्र के किसान भी आंदोलन शुरू करके बॉर्डर को सील कर देंगे। हम किसानों के साथ है, किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। - ब्रजपाल चौधरी, थांबेदार
किसान अहिंसा के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन सरकार निहत्थे किसानों पर अंधाधुंध आंसू गैस के गोले बरसा रही है। किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है जो किसी भी तरह से सही नहीं है। किसानों की मांग मानकर शांति करनी चाहिए। - विक्रम सिंह आर्य, किसान नेता
किसानों के साथ मांगों पर सरकार की पहले सहमति बनी थी और उनको मानने से इन्कार किया जा रहा है। अब किसानों को सरकार कुचलने का काम कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं होगा। - यशपाल तोमर, थांबेदार बिजरौल