फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khalifa's dream will be fulfilled if more wrestlers come out

बागपत से ज्यादा पहलवान निकलेंगे तो कृष्णपाल खलीफा का सपना पूरा होगा

Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Khalifa's dream will be fulfilled if more wrestlers come out
छपरौली (बागपत)। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सोमवार को कृष्णपाल खलीफा को श्रद्धांजलि देने के लिए छपरौली अखाड़े में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बागपत की मिट्टी से ज्यादा पहलवान निकलेंगे, तभी कृष्णपाल खलीफा का सपना पूरा होगा। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कासगंज सांसद ब्रजभूषण शरण ने कहा कि कृष्णपाल खलीफा का अखाड़ा और ज्यादा अच्छा बनाना चाहिए। जिले के अधिक से अधिक बच्चों को पहलवान बनाया जाए। इन्हीं अखाड़ों में पहलवान बनने के बाद बच्चे सेना, पुलिस या फिर अन्य विभागों में जाते हैं और देश सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेती करें, नौकरी करें या फिर उद्योग धंधे कर सकते हैं। सरकार ने मदद करने के लिए एक लेवल बना रखा है, उस लेवल तक पहुंचाने के लिए समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए समाज को मदद कर बच्चों को पहलवान बनाना होगा और लेवल बनने के बाद सरकार खुद मदद करेगी। कृष्णपाल खलीफा जो काम अधूरा छोड़कर गए, उसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी और जरूरत पड़ी तो कुश्ती संघ उनके अखाड़े व बागपत जिले के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed