{"_id":"57e987904f1c1b073d57426a","slug":"kekdha-former-councilor-in-the-king-s-mother-gazing-dhama-fever-and-two-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने खेकड़ा में पूर्व सभासद नरेश धामा की मां विद्या समेत दो लोगों की जान ले ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने खेकड़ा में पूर्व सभासद नरेश धामा की मां विद्या समेत दो लोगों की जान ले ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 27 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय/खेकड़ा। बुखार का कहर जारी है। खेकड़ा और अमीनगर सराय में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बुखार के सैकड़ों रोगी है। सीएमओ ने कहा गांव दर गांव अभियान चलाया जा रहा है।
खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी पूर्व सभासद नरेश धामा की 70 वर्षीय मां विद्या देवी को 12 दिन पहले बुखार आ गया। बुखार से हालत बिगड़ने पर रेफर करने के बाद उन्हें परिजनों ने नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार की शाम करीब चार बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।
उधर, अमीनगर सराय निवासी महेंद्र सर्राफ (60) को कई दिन से बुखार था। जांच कराने पर उन्हें चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा ने कहा गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं।