{"_id":"60b7c54c8ebc3ea9f302add3","slug":"keep-yourself-strong-in-the-pandemic-baraut-news-mrt540877855","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय ऑनलाइन कोविड एंड मेंटल हेल्थ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए गए हैं।
वेबिनार का शुुुुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों के फेफड़ों में सूजन आती है, धीरे-धीरे यह शरीर के अन्य अंगों की तरफ बढ़ने लगती है। जिन रोगियों में सूजन दिमाग तक पहुंच जाती है। उनके ब्रेन की कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है। उन्हें विभिन्न तरह की मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव अंतहीन हो सकता है। यह बहुत घातक साबित होता है। इसीलिए तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपने स्वयं स्वस्थ रखें। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि कोविड जैसी महामारी में हमें खुद को मानसिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। पूरी दुनिया इस कोशिश में जुटी हुई है हमें धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने रिश्तों को मजबूत करके छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानकर एक-दूसरे से बातें करनी चाहिए। अंत में प्रतिभागियों ने कोविड महामारी के ऊपर कई तरह के प्रश्नों के जवाब कॉलेज के शिक्षकों द्वारा दिए गए। संवाद