फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Keep changing the password if you want to avoid accidents

अपराधियों की दे जानकारियां, आपका नाम रखा जाएगा गोपनीय

Thu, 20 Oct 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Keep changing the password if you want to avoid accidents
अपराधियों के बारे में दें जानकारी, आपका नाम रहेगा गुप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को साइबर क्राइम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को अनजान फोन कॉल न उठाने की सलाह दी। वहीं, समय-समय पर आईडी का पासवर्ड बदलते रहने के लिए कहा ताकि उनकी आईडी हैकिंग से बची रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर बच्चों को ओटीपी शेयर न करने, दूसरों की आईडी प्रयोग न करने, किसी से भी अपने आईडी पासवर्ड शेयर न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि किसी के साथ फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके सूचना दें। ऐसा करने पर रुपये फ्रीज कर दिए जाते हैं। अगर फोन न उठे तो ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि आज एक्सीडेंट बहुत हो रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हो रही हैं। इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि आज साइबर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि पासवर्ड को स्ट्रांग बनाएं और उसे बदलते रहें। किसी से भी अपनी प्राइवेसी शेयर न करें और न ही अनजाने लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed