फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   KCC of cattle farmers stuck in banks, not getting benefits

बैंकों में अटके पशुपालकों के केसीसी, नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
KCC of cattle farmers stuck in banks, not getting benefits
सरकार के प्रयास पर बैंकों का असहयोग
विज्ञापन

6,579 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का दिया गया था लक्ष्य जिले में
4,797 ने आवेदन किया, जिसमें से सिर्फ 1356 किसान क्रेडिट कार्ड ही जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पशुपालन करने वाले किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों में अटके हुए है। इससे आवेदन करने वालों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में 6,579 लक्ष्य के सापेक्ष 1,356 किसानों के ही किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए है।
पशुपालन करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए शासन ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर पशुओं के हिसाब से ऋण देने के आदेश जारी किए थे। बागपत जनपद में 6,579 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें डेयरी संचालन करने वाले और पशु पालन से जुड़े किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का प्रयास था। मगर, सरकार के इस प्रयास को बैंकों की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। बैंक पशुपालन करने वाले किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे है। इसका नतीजा यह है कि जिले में 4,797 किसानों ने आवेदन किया, जिसमें से सिर्फ 1356 किसान क्रेडिट कार्ड ही जारी किए जा सके।
विज्ञापन

चार फीसदी ब्याज पर मिलेगा ऋण
जिले भर में 1.45 लाख गोवंशीय और करीब 3.16 लाख महेश वंशीय पशुओं का पालन किया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से पशुओं की संख्या के हिसाब से चार फीसदी ब्याज दर पर ही ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक वाले नहीं कर रहे सुनवाई
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए करीब छह माह पहले पशुपालन विभाग की टीम ने घर आकर सर्वे किया था। पहले कोई भी ऋण नहीं लिया, इसके बाद भी केसीसी का लाभ नहीं दिया जा रहा। - अजय तोमर किसान
शासन से आदेश जारी होने के बाद किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। चार माह बाद भी जांच में लंबित बताया जा रहा है। जल्द से जल्द किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर लाभ दिलाया जाएं। - करण ढाका, किसान।

जिले भर से 4797 पशुपालकों के आवेदनों का सत्यापन करने के बाद बैंकों में भेज दिया गया था। इनमें से सिर्फ 1356 किसानों को ही किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिल पाया है। शेष आवेदन बैंकों में लंबित है, जिसके लिए बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखा गया है। - डा. रमेश चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed