फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kavad fair starts at Pura Mahadev Temple, area divided into 6 zones 12 sectors

पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ मेला शुरू, 6 जोन 12 सेक्टर में बांटा गया क्षेत्र

Wed, 08 Aug 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 08 Aug 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Kavad fair starts at Pura Mahadev Temple, area divided into 6 zones 12 sectors
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में प्राचीन श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर  में ज्यांर्तिलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस मंदिर परिसर में बुधवार सुबह से तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर यहां कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस-प्रशासन ने मेला क्षेत्र को छह जोन और 12 सेक्टर में बांटा हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी, आरएएफ और एटीएस ने पुरा गांव में डेरा डाल लिया है। 
विज्ञापन

 
पुरा गांव के ऐतिहासिक मंदिर पर आठ से 10 अगस्त तक कांवड़ मेले लगेगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा और निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जलाभिषेक के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी प्वाइंट पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। कांवड़िए यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि के लिए नौ अगस्त की रात 10 बजकर 44  मिनट पर जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त शुरू होगा। इससे पहले साढे़ नौ बजे से झंडा पूजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा की खास प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन

 

कांवड़ मेले के लिए सज गई दुकानें 

मेला परिसर में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था है, जबकि खाने-पीने के सामान से लेकर घरेलू प्रयोग की चीजें भी यहां दुकानों पर मिल रही हैं। मेला परिसर में सैकड़ों दुकानें हैं।  

पुरा गांव में कांवड़िए पहुंचने शुरू  
उधर पुरा गांव में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकतर कांवड़िए यहां जलाभिषेक कर अपने-अपने गांव के शिवालयों में जाकर ठहरते हैं। इसके अलावा ऐसे भी कांवड़िए हैं जो पुरा के आसपास ही ठहर गए हैं और शिवरात्रि का जलाभिषेक कर ही घर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed