{"_id":"57a109504f1c1bda762ba8f3","slug":"kata-village-tense-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा गांव में तनावपूर्ण शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा गांव में तनावपूर्ण शांति
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 03 Aug 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । काठा गांव में 31 जुलाई की रात कांवड़ पर पथराव को लेकर हुए बवाल के मामले में गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात होने के बावजूद आरोपियों के घरों पर ताले लटक गए है। उधर पुलिस इस मामले की जांच में लटक गई है। आठ लोगों से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तार नहीं दिखाई है।
हरिद्वार से कांवड लेकर लौटे काठा गांव के शिवभक्तों का गांव में ही ट्रक हटाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर कांवड़ पर पथराव कर दिया गया था। इसको लेकर गांव में भारी बवाल हुआ था। कार, दो बाइके आग के हवाले कर दी गई थी। अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। कोतवाली में 13 लोगों को नामजद करते हुए 33 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस इस मामले में आठ लोगों को कोतवाली ले आई ।
पुलिस उनसे जानकारी कर रही है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। कई आरोपियों के घरों पर ताले लटक गए है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गांव में पूरी तरह से शांति है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल कायम है।