फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kasturba Gandhi's students reached Agra to visit tourist places

Baghpat News: पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आगरा पहुंचीं कस्तूरबा गांधी की छात्राएं

Tue, 05 Dec 2023 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi's students reached Agra to visit tourist places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली की छात्राएं मंगलवार को पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आगरा पहुंचीं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को आगरा के ताजमहल व अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को विद्यालय की छात्राओं को बस से आगरा के लिए रवाना किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि बस में छात्राओं के साथ 17 लोगों का स्टाफ भेजा गया है। आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने की निशुल्क व्यवस्था कराई गई है। मंगलवार को छात्राओं ने ताजमहल के अलावा आगरा का मकबरा देखा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed