फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kapil used to beat his wife for not getting money for liquor

Baghpat News: शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर पत्नी को पीटता था कपिल

Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Kapil used to beat his wife for not getting money for liquor
अमीनगर सराय। रामनगर गांव में पत्नी की हत्या करने वाला कपिल शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर पहले भी कई बार पत्नी की पिटाई कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रामनगर गांव में महंगी साड़ी लाने को लेकर हुए विवाद में संगीता की उसके पति कपिल ने सिर में हथौड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग गया। पता चलने पर परिवार वाले घायल महिला को लेकर मेरठ के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। पता चलने पर मेरठ जिले के मानपुर गांव से मृतका संगीता के मायके वाले रामनगर पहुंचे और संगीता के पति कपिल पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मृतका के भाई सुशील ने बताया कि कपिल शराब पीने का आदी है और शराब के रुपये नहीं मिलने पर पहले भी कई बार संगीता के साथ मारपीट कर चुका है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी पति कपिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
संगीता की हत्या होने से उसके बेटे निपुण (12), बेटी मिष्टी (10) और छोटे संपूर्ण (5) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव गांव लाया गया, जहां बड़े बेटे निपुण ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed