फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kala Bazari: 807 gas cylinder for 830 rupees

कालाबाजारी: 807 का गैस सिलिंडर 830 रुपये में

Wed, 28 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kala Bazari: 807 gas cylinder for 830 rupees
खेकड़ा। जहां कोरोना संक्रमण से जनता त्राहिमान है, वहीं ऐसे में जनता के साथ ठगी करने वाले भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। गैस वितरकों ने गैस की कालाबाजारी शुरू कर दी है। खेकड़ा के एक गैस वितरक ने तो गांवों के उपभोक्ताओं से एक गैस सिलिंडर पर 23 रुपये अधिक वसूलने शुरू कर दिए हैं। जिसको लेकर बुधवार को एक गांव के उपभोक्ताओं ने विरोध कर दिया। शिकायत प्रशासन से करने की चेतावनी पर गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने वसूले गए अवैध रुपये वापस किए, उसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर की एक गैस एजेंसी से गैस की आपूर्ति बड़ागांव में भी होती है। बुधवार को एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलिंडर लेकर गांव पहुंचे। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 807 रुपये है। जबकि कर्मचारियों ने गैस उपभोक्ताओं से एक सिलिंडर की कीमत 830 रुपये वसूलनी शुरू कर दी। 23 रुपये अधिक वसूली को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने विरोध कर दिया। हंगामा खड़ा हो गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मचारी अधिक रुपये तो वसूल ही रहे हैं साथ ही गैस की होम डिलीवरी नहीं देते हैं। विरोध करते हैं तो सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर उपभोक्ताओं को वापस लौटा देते हैं। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली की विडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने अवैध तरीके से वसूले रुपये वापस किए।
विज्ञापन

खेकड़ा गैस सर्विस के मालिक शैलेन्द्र जैन का कहना है कि खेकड़ा नगर में उपभोक्ताओं को 807 रुपये में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी दी जाती है। लेकिन गांव में सिलिंडर आपूर्ति के लिए 10 रुपये प्रति सिलिंडर अतिरिक्त लिए जाते हैं। इससे अधिक रुपये वसूली की शिकायत मिली है ऐसा करने वाले दो कर्मचारियों को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed