फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jyoti first in the 200-meter race

200 मीटर दौड़ में ज्योति अव्वल

Thu, 17 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 17 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jyoti first in the 200-meter race
गायत्री देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बुधवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर  भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद बागपत डॉ. सत्यपाल सिंह की धर्मपत्नी अलका सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर तोमर, कॉलेज अध्यक्ष कपिल तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर और डॉ. अजय तोमर ने किया। कॉलेज अध्यक्ष कपिल तोमर ने कहा कि सुविधा न मिलने के कारण आज बच्चों का खेलकूद से मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन


यदि खिलाड़ियों को सुविधा मिल जाए तो वे जनपद का नाम विदेशों तक रोशन करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर गर्ल्स रेस में ज्योति, विशु, नईमा, रजनी, आयुशी, आंचल, 100 मीटर बॉयज रेस में अंकित, अरुण, अनीस, मोहित, कविंद्र, नदीम फाइनल के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर गर्ल्स रेस में ज्योति मान, संध्या और नीशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले गर्ल्स रेस में बीबीए ने बीएससी, बीकॉम को हराया।

400 मीटर रिले बॉयज रेस में बीए की टीम ने बीएससी, पोलीटेक्निक को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में बीए ने पोलीटेक्निक को 28-10 से, द्वितीय ग्रुप में बीकॉम ने बीएससी को 45-26 से हराया। खो-खो गर्ल्स में बीए की टीम ने बीबीए और बीसीए की टीम को 25-16 से हराया।


इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध महक पाल सिंह ने मुख्य अतिथि अलका तोमर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। संजीव तोमर, प्रमोद तोमर, संजीव , सुनील तोमर, अजय , राकेश कुमार, अजित चौधरी, अजय सौंलकी, मोहित, मलिका, शिवांगी आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed