फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jyoti and Slogan were the first in the speech

भाषण में ज्योति व स्लोगन में फिजा रही प्रथम

Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jyoti and Slogan were the first in the speech
भाषण में ज्योति व स्लोगन में फिजा रही प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के श्री जैन इंटर कालेज में शनिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर जनपदीय भाषण व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में कुमारी ज्योति व स्लोगन प्रतियोगिता में कुमारी फिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में सरदार पटेल इंटर कालेज बली मेवला की कुमारी ज्योति प्रथम, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय की कुमारी सुहाना मलिक द्वितीय व श्री जैन इंटर कालेज की कुमारी उजमा तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन में राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की कुमारी फिजा प्रथम, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज खेकड़ा की कुमारी कोमल द्वितीय व श्री जैन इंटर कालेज की कुमारी सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय का संपूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता 11 को
दोघट। टीकरी कस्बे के हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज में 11 नवंबर को पांचवीं राठी विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन बड़ौत चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा करेंगे। प्रतियोगिता 16 सौ मीटर, चार किलो मीटर रिले रेस एवं पांच किलोमीटर की होगी। विजेता धावक को प्रथम इनाम 51 सौ रुपये दिया जाएगा। यह जानकारी हिमांशु राठी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed