{"_id":"6241ee8253a9035c003f2fbb","slug":"junior-high-school-bhagout-won-the-hockey-competition-baghpat-news-mrt5822212155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाई स्कूल भागौट ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाई स्कूल भागौट ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
भागोट में हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। भागौट गांव में मंगलपांडे स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही डबल लीग अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल खेला गया। जूनियर हाई स्कूल भागौट ने बागपत हाकी संघ को हराकर प्रतियोगिता जीती। डीएम राजकमल यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेताओं को सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले में भागौट जूनियर हाई स्कूल की ओर से सात और बागपत हॉकी संघ ने पांच गोल किए गए। कोच कृपाल सिंह ने बताया कि भागौट की टीम बागपत हॉकी टीम पर शुरू से ही हावी रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। डीएम ने खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान को खिलाड़ियों के मैदान तैयार कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नवोदय विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एसके गुप्ता, तेजपाल चौधरी, जग्गी चौधरी, हरबीर प्रधान, यतेंद्र कुमार, बेदी, लीलू प्रधान , हसमत चौधरी, बाबर चौहान मौजूद रहे।