फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Junior engineer went to the convention, consumer upset

Baghpat News: अधिवेशन में गए अवर अभियंता, उपभोक्ता परेशान

Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer went to the convention, consumer upset
बड़ौत एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर खाली पड़ी खिड़की
बड़ौत। मेरठ मेंं उप्र राज्य जूनियर इंजीनियर के अधिवेशन व प्रशिक्षण के चलते बुधवार को जनपद से 25 से अधिक अवर अभियंता शामिल हुए। उधर अवर अभियंताओं के अधिवेशन में शामिल होने के चलते पूरे दिन उपभोक्ता विद्युत कार्यों को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन

प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में अवर अभियंताओं के साथ बढ़ते हादसों को देखते हुए मेरठ में अवर अभियंताओं को प्रशिक्षण देना निर्धारित हुआ था। इस दौरान उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम भी थे। जिसके चलते जनपद के लगभग 25 से अधिक अवर अभियंता बुधवार को मेरठ के लिए रवाना हो गए। उधर अवर अभियंताओं के विद्युत दफ्तरों में न मिलने के कारण एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर आए उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ता मनीष ने बताया कि उन्हें घरेलू कनेक्शन लेना था, इसके लिए आवेदन भी किया गया था। आज कनेक्शन लेने के लिए आया था, लेकिन अवर अभियंता नहीं मिले। उपभोक्ता दिनेश ने बताया कि उनके घरेलू बिल में पिछले तीन माह से त्रुटि आ रही है, कई दिनों से चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अवर अभियंता नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि मेरठ में प्रशिक्षण व अधिवेशन के चलते अवर अभियंता उसमें शामिल होने के लिए गए हुए थे, जो भी उपभोक्ता कार्यालय पर आया, उनकी समस्या का समाधान कराकर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed