{"_id":"602574178ebc3ee934669467","slug":"jiwana-toll-plaza-will-run-free-on-the-first-day-baghpat-news-mrt524893959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन फ्री चलेगा जिवाना टोल प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन फ्री चलेगा जिवाना टोल प्लाजा
विज्ञापन
टोल प्लाजा जिवाना
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों को सिर्फ दी जाएगी पर्ची
15 फरवरी तक टोल के शुरू होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। एनएचएआई से ठेकेदार कंपनी को अनुमति पत्र नहीं मिलने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार से शुरू होने वाला जिवाना टोल प्लाजा शुरू नहीं हो पाएगा। एनएचएआई से अनुमति पत्र मिलने के बाद सर्वे के लिए टोल को पहले दिन वाहन चालकों के लिए फ्री किया जाएगा और सिर्फ पर्ची दी जाएगी। 15 फरवरी तक टोल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना गंाव में टोल प्लाजा तैयार किया है। एनएचएआई की ओर से टोल संचालन का ठेका छोड़ा जा चुका है। पहले 12 फरवरी से टोल को चलाने की योजना थी, लेकिन एनएचएआई की ओर से स्वीकृति पत्र नहीं मिलने के कारण शुक्रवार से संचालन नहीं होगा। टोल के 15 फरवरी तक संचालन की संभावना जताई है। ठेकेदार कंपनी ने टोल संचालन की तिथि तय होते ही पहले दिन फ्री टोल चलाने का निर्णय लिया है। पहले दिन वाहन चालकों को सिर्फ पर्ची दी जाएगी, टोल नहीं लिया जाएगा। इससे वाहनों के आवागमन का सर्वे हो सकेगा।
इनसेट
ओवरलोड वाहनों के लिए लगाए कांटे
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर भारी वाहनों के वजन के लिए दो कांटे लगाए हैं। ओवरलोड वाहनों का वजन कराया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी की व्यवस्था भी यहां पर कर ली।
विज्ञापन
इनसेट
डिवाइडर और निर्माण किया जा रहा पूरा
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहले चरण के कार्य को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। डिवाइडर और अन्य कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नाले का निर्माण भी चल रहा है।