बिनौली। जिवाना-रंछाड़ मार्ग जर्जर और बदहाल हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सेवानिवृत्त एसआई ओमबीर सिंह ने कहा कि जिवाना-रंछाड क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। जिवाना, रंछाड़, दादरी, बामनोली, रहतना, पुसार, सिरसली आदि गांव के सैकड़ों लोग इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग इतना बदहाल हो गया कि इस मार्ग पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया।
समरपाल सिंह ने कहा कि आगामी माह में गन्ना सीजन शुरू होने वाला है। गन्ना छिलाई करने के बाद किसानों को गन्ना क्रय केंद्रों पर इसी मार्ग से गन्ने की ढुलाई करनी पड़ेगी, यदि इसको जल्द ठीक नहीं कराया गया तो किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जल्द ही मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। मौके पर देवेंद्र प्रधान, विनोद तोमर, सोनू, राजू तोमर, मनोज मौजूद रहे।