{"_id":"677bbc2dfc82398a5605565a","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-a-retired-soldiers-closed-house-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124477-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेवानिवृत्त सैनिक के बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेवानिवृत्त सैनिक के बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
-बड़ौत के चौधरी चरण सिंह विहार में चोरों ने घटना को दिया अंजाम
-मकान में सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे चोर
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विहार में सेवानिवृत्त सैनिक सुनील तोमर के बंद मकान में चोरों ने शनिवार रात लाखों की चोरी को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। चोर सीढ़ी लगाकर मकान में अंदर घुसे थे
सुनील तोमर ने बताया कि चार जनवरी को मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गए थे। चोरों ने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से मकान में प्रवेश किया। इसके बाद चोर 22 तौला सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, लैपटॉप, घड़ी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये बताई गई है। सीओ विजय तोमर ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है और पुलिस जांच कर रही है।
-पहले भी बंद मकानों को बनाया जा चुका निशाना
नगर के पट्टी चौधरान में अर्पित शर्मा के बंद मकान से जेवरात, नकदी, बिजरौल मार्ग पर सबमर्सिबल गोदाम से सामान, आदर्श नगर में बंद मकान में चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस ने चार जनवरी को आमिर व शहजाद को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया था।